कानपुर देहात 21 सितंबर 2026**जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में महिमा और राधिका ने मारी बाजी ।*
*जलीय जीवों का करें संरक्षण,डी.पी.ओ.।*
*सभी छात्र छात्राओं को दिलायी स्वच्छता की शपथ।*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसुनपुर प्राथमिक विद्यालय में नदी पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता बिषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रितिभाग किया , सभी छात्र छात्राओं ने नदी पर्यावरण संरक्षण ,विकसित भारत,स्वच्छता संबंधित चित्र बनाये उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो में से उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की महिमा ने प्रथम स्थान, राधिका देवी ने द्वितीय, कीर्ति ने तृतीय, व खुसबू को सांत्वना स्थान मिला सभी विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । जागरूकता गतिविधियया स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत छात्र को जल ,नदी,पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है ।इस अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के बारे में भी अवगत कराया जिला परियोजना अधिकारी द्वारा छात्रों को जागरूक करते हुए कहा हमारे देश कि लगभग जनसंख्या नदियों के किनारे वास करती है अधिक से अधिक कृषि भू भाग पर नदियों से हि सिचाई कि जाती है नदियों से ही नहरो आदि में पानी छोड़ा जाता है इनको प्रदूषित होने से बचाने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।नदियों के संरक्षण के साथ-साथ नदी में पाए जाने वाले जलीय जीव एवं जैव विविधता का संरक्षण करना भी अति आवश्यक है।
जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।
चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में श्री मती मीना कुमारी, प्रधानाचार्य ,रमा तिवारी जलज परियोजना, सचिन गुप्ता वन दरोगा निर्णायक की भूमिका में रहे ।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉप मौजूद रहा ।
More Stories
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 21सितंबर 26*महिलाओं की समस्याओं को लेकर थाने पहुंचीं रजनी शर्मा, इंस्पेक्टर से मिलकर कराया समाधान
महोबा 21 सितंबर 26*अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और चांदी के आभूषण बरामद