*हिमाचल प्रदेश/उत्तराखंड –*
उधमसिंहनगर 21सितंबर 26*शिमला से चोरी हुआ माल रुद्रपुर आबकारी विभाग की टीम से बरामद
*शिमला में एक घर से एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी/कैश की चोरी हुई। चोर जब नेपाल भाग रहे थे तो रुद्रपुर (उत्तराखंड) में उन्हें आबकारी विभाग की टीम ने रोक लिया। चेकिंग के नाम पर ज्वेलरी/कैश अपने कब्जे में कर लिया।*
*असली आरोपियों ने नेपाल पहुंचकर शिमला वाले मकान मालिक को फोन किया और बताया कि उनका कैश/ज्वेलरी रुद्रपुर आबकारी टीम के पास है। मकान मालिक ने हिमाचल पुलिस को खबर दी। HP पुलिस ने जांच की तो बात सही पाई गई।*
*आज शिमला पुलिस ने रुद्रपुर आबकारी विभाग में तैनात दरोगा देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह, PRD जवान नईम, कर्मचारी पप्पू लाल को गिरफ्तार किया है। 80% माल रिकवर हो गया है। “असली चोर” फरार हैं।*
More Stories
महोबा 21 सितंबर 26*अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और चांदी के आभूषण बरामद
कानपुर देहात 21 सितंबर 2026**जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रितियोग्यता में महिमा और राधिका ने मारी बाजी ।*
लखनऊ 21 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें