कौशाम्बी 21सितंबर 26*ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* ब्लॉक संसाधन केंद्र मंझनपुर में सेवा संकल्प अभियान मेरे सपनों का भारत’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के मंझनपुर शिक्षा क्षेत्र के सभी 11 एनपीआरसी के 55 विद्यार्थियों द्वारा अपनी चित्रकला संबंधी रचनात्मक कल्पनाशीलता की अभिव्यक्ति चित्रों के माध्यम से किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय तुर्तीपुर की कक्षा 8 की छात्रा रोशनी कुमारी ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय टेनशाह आलमाबाद की कक्षा 8 की छात्रा अंजली देवी ने द्वितीय,प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर के कक्षा 5 के छात्र उत्तम कुमार ने तृतीय, कंपोजिट विद्यालय खोरा की कक्षा 8 की छात्रा करीना देवी ने चतुर्थ तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय करारी की कक्षा 8 की छात्रा शाकरीन बानो ने पंचम स्थान प्राप्त किय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी द्वारा विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न,स्टेशनरी तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। दस विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार तथा शेष सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी मंझनपुर प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व व नोडल एआरपी डॉ राम नरेश विशाल की देखरेख में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन भाग्यश्री केशरवानी द्वारा किया गया।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*