बांदा 18 जूलाई 26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मांगा एस आई आर का मानदेय*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर ) कार्य से सम्बद्ध बी एल ओ, सुपरवाइजर को एक मुश्त मानदेय(पारिश्रमिक) तत्काल दिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के शासनादेश संख्या- 1141/सी ई ओ0-4-55/4- 2026 लखनऊ दिनांक: 10 जुलाई 2026 द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) बी एल ओ एवं बी एल ओ सुपरवाइजर के मानदेय भुगतान हेतु एकमुश्त ₹6000 मानदेय दिए जाने संबंधी आदेश निर्गत किए गए हैं। साथ ही कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के शासनादेश संख्या 048-4-3-2026-CEO-4 लखनऊ दिनांक 05 अगस्त 2026 द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर)कार्य में लगे बी एल ओ,सुपरवाइजर को एकमुश्त मानदेय धनराशि का भुगतान करने हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को बजट आवंटन भी कर दिया गया है। परंतु जनपद बांदा में अभी तक एस आई आर कार्य में लगे बी एल ओ, सुपरवाइजर का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।
अतः जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर एस आई आर कार्य में लगे बी एल ओ एवं सुपरवाइजर को मानदेय का तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित बड़ोखर ब्लॉक के सुरेंद्र वीर वर्मा, सूरजबली, लाल बहादुर आदि उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*