पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! बिहार की सियासत के लिए बेहद दर्दनाक खबर। सीमांचल के कद्दावर नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और अमौर के 6 बार विधायक रहे जनाब अब्दुल जलील मस्तान साहब का जनाज़ा आज़ उनके आबाई वतन अमौर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उठा।
जैसे ही उनके जनाज़े की खबर फैली, जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की तादाद में लोग नम आँखों से अपने महबूब नेता को अंतिम विदाई देने पहुँचे।
*दर्दनाक मंज़र: जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, नम हुईं हजारों आंखें*
मस्तान साहब के जनाज़े की नमाज़ में हजारों लोगों ने शिरकत की। चारों तरफ सिर्फ एक ही आवाज़ थी – अल्लाह मगफिरत फरमाए। उनकी आखिरी झलक पाने के लिए लोग मीलों दूर से पैदल चलकर आए थे। जनाज़े में उमड़ी ये भीड़ उनकी 40 साल की सियासी ईमानदारी और अवाम से बेइंतहा मोहब्बत का सबूत थी।
*अमौर ने खोया अपना रहनुमा, टूटा 40 साल पुराना रिश्ता*
आपको बता दें कि 12 सितंबर 2026 को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके इंतकाल की खबर से पूरे सीमांचल में मातम पसरा हुआ है।
*सीमांचल में शोक की लहर, सियासी गलियारों में पसरा मातम*
अमौर की आवाम ने आज सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि अपना रहनुमा, अपना बड़ा भाई खो दिया। उनके कार्यकाल में ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी जैसा ऐतिहासिक कानून लागू हुआ था।
प्रदेश महासचिव सह पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि वैश खान ने गहरे सदमे का इज़हार करते हुए नम आंखों से मरहूम जलील मस्तानको श्रद्धांजलि दी ओर दुआएं मांगी कि अल्लाह मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। आमीन।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *पत्रकार सुरक्षा पर उठे सवाल: प्रभात खबर के रिपोर्टर की पिटाई पर कब जागेगा विभाग?*