पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण, 35 जगहों पर लोगों की समस्याएं सुनी गईं*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को जिले के कुल 24 पंचायतों एवं 11 नगरीय क्षेत्रों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को एक ही जगह सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया।
*जिला स्कूल परिसर के सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी*
इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने नगर निगम, पूर्णिया अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में वार्ड संख्या 20, 21, 22, 23 एवं 25 के लिए आयोजित नगर सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।
*सेवाओं और आवेदनों की ली जानकारी, समय पर निष्पादन का दिया निर्देश*
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा प्राप्त आवेदनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *पत्रकार सुरक्षा पर उठे सवाल: प्रभात खबर के रिपोर्टर की पिटाई पर कब जागेगा विभाग?*