September 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 15सितंबर 26*राष्ट्रीय लोकदल की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता*

लखनऊ 15सितंबर 26*राष्ट्रीय लोकदल की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता*

लखनऊ 15सितंबर 26*राष्ट्रीय लोकदल की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता*
_________________________

*लखनऊ।* राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश
मुख्यालय, लखनऊ में आज प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राय सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जौनपुर के वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक नेता मोहसिन राजा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजपूत करणी सेना के उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही किसान मंडी 7के पूर्व सी ई ओ सुनील राणा,सबा नईम, एडवोकेट नरेन्द्र सिंह, इतिहासकार चरण सिंह स्वामी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राय सिंह ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा, किसान हित, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सर्वसमाज के सम्मान की राजनीति में आज भी जनता का विश्वास कायम है।

प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राय सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोकदल के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक दिन है। जौनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना हमारे लिए केवल सदस्य संख्या में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। मैं मोहसिन राजा, अजय सिंह और उनके साथ आए सभी साथियों का राष्ट्रीय लोकदल परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं। आप सभी का पार्टी में शामिल होना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूती प्रदान करेगा और संगठन को गांव, कस्बे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय लोकदल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं अधिकार की आवाज है। हमारे लिए राजनीति का अर्थ केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा मजबूत करना और आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गांव, किसान और गरीब को राजनीति के केंद्र में रखा। उन्होंने किसानों को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और विकास की रीढ़ माना। राष्ट्रीय लोकदल उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

आज देश और प्रदेश की राजनीति में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। हमारा प्रयास है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। गांव-गांव, शहर-शहर और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए, जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।

आज पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों से मैं कहना चाहता हूं कि राष्ट्रीय लोकदल में आपका स्वागत केवल एक सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में हुआ है। आप सभी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

युवा हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। राष्ट्रीय लोकदल युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो राजनीति को सेवा का माध्यम मानें और जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर व्यक्ति के सम्मान की बात करें।

हमारी राजनीति का आधार किसान, जवान, युवा, महिला और सर्वसमाज का सम्मान है। हम चाहते हैं कि प्रदेश में ऐसा राजनीतिक वातावरण बने जहां विकास के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी मजबूत हो और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार मिले।

मुझे पूरा विश्वास है कि आज राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े ये सभी नए साथी आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा देंगे। इनके जुड़ने से पार्टी का विस्तार होगा और संगठन की ताकत कई गुना बढ़ेगी।

मैं एक बार पुनः सभी नए साथियों का राष्ट्रीय लोकदल परिवार में स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी आपके सम्मान और आपके अधिकारों के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी लगातार संगठन विस्तार और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को और गति दी जाएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन अंकुर सक्सेना एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, पार्लियामेंट्री बोर्ड के विशेष आमन्त्रित सदस्य चन्द्रबली यादव, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज सिंह पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, रामवती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, रामगोपाल चन्देल, विकास सिंह भैंसा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राय सिंह ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से
सदस्यता ग्रहण करने वालों में, उमा बाजपेयी, अमन तलवानी, इरफान मुमताज, दिव्यांश नदीम, नरेंद्र सिंह शशि कुमार, दीपक पाण्डेय, अंशुमान सिंह, मन्नू सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Taza Khabar