September 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ / सोनभद्र 15 सितंबर 26*बभनी पहुंची पूर्वांचल यात्रा, खैरात नहीं अधिकार दे सरकार*

लखनऊ / सोनभद्र 15 सितंबर 26*बभनी पहुंची पूर्वांचल यात्रा, खैरात नहीं अधिकार दे सरकार*

लखनऊ / सोनभद्र 15 सितंबर 26*बभनी पहुंची पूर्वांचल यात्रा, खैरात नहीं अधिकार दे सरकार*
___________________________

👉*20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद*

*लखनऊ/सोनभद्र।* जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा बभनी ब्लाक में पहुंची। जहां बभनी, इकदीरी, पोखरा, रनदह, चवना, बैना, घघरा, धनखोर, घघरी आदि गांवों में संपर्क-संवाद व बैठकें की गई। सभी से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में शामिल होने व सहयोग करने की अपील की गई।

यात्रा में कहा गया कि गांवों में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों महिलाओं की आर्थिक लूट को अंजाम दे रही है। प्रदेश से बड़े पैमाने पर पूंजी का पलायन हो रहा है। नौजवान लड़के और लड़कियां दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में पलायन कर रहें है। मनरेगा खत्म कर दी गई और नई योजना में जो काम भी कराया गया उसकी महीनों से मजदूरी बकाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर है, पर्याप्त संसाधन भी वहां मौजूद नहीं है। समुचित शिक्षा व्यवस्था के अभाव में लड़कियां पढ़ाई छोड़ रहीं हैं। सरकारे जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन के संवैधानिक अधिकारों को देने की जगह खैरात बांटने में लगी हुई हैं। कहा कि संसाधनों की देश में कोई कमी नहीं है यदि कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जाए तो हर नागरिक को संवैधानिक अधिकारों को दिया जा सकता है।

यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, इंद्रदेव खरवार, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, सुमन खरवार, मोहर सिंह गोंड, राम विचार गोंड, देव कुमार खरवार आदि लोग शामिल रहे।