पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो स्टेटस पर लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। फोटो वायरल होते ही पूर्णिया पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
SSP के निर्देश पर SDPO बनमनखी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर युवक की पहचान सुशांत कुमार (24 वर्ष), पिता बबलू यादव, निवासी बेलाचांदपुर वार्ड-05, थाना बनमनखी के रूप में की।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी 315 बोर की बंदूक और एक देसी कट्टा बरामद किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में जानकीनगर थाना में कांड संख्या 293/26, दिनांक 13 सितंबर 2026, धारा 25 (1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने का शक है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें