*पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26* कांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक, पूर्णिया जिला अध्यक्ष ने बताया अपूरणीय क्षति*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार ।* बिहार के पूर्व मंत्री, अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर पूर्णिया जिला कांग्रेस में शोक की लहर है। उनका निधन 12 सितंबर को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान हो गया था।
*सीमांचल की आवाज़ दब गई :-*
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य, वरिष्ठ नेता रंजन सिंह, गौतम वर्मा, अखिलेश कुमार, युवा नेता प्रियांशु कुमार सहित सभी नेताओं ने कहा कि उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी को बल्कि पूरे सीमांचल की आवाज दब गई है। उनके निधन को सीमांचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
*ईमानदारी की मिसाल थे मस्तान :-*
नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी ईमानदारी की मिसाल आजीवन गूंजती रहेगी। उनकी सादगी और बेबाकी हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने अपने दामन पर कोई दाग नहीं लगने दिया और हमेशा जनता के बीच एक कार्यकर्ता की तरह व्यवहार रखा। इसी का नतीजा है कि अमौर की जनता ने उन्हें 6 बार विधानसभा भेजने का काम किया।
*परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस :-*
जिला कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें शत-शत नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
भोगनीपुर 13सितंबर 26*समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा