September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सीधी 13 सितंबर 26*सीधी में फिर गरमाया सड़क का मुद्दा खड्डी से बगैहा मार्ग के लिए लीला साहू करेंगी अनिश्चितकालीन धरना,

सीधी 13 सितंबर 26*सीधी में फिर गरमाया सड़क का मुद्दा खड्डी से बगैहा मार्ग के लिए लीला साहू करेंगी अनिश्चितकालीन धरना,

सीधी 13 सितंबर 26*सीधी में फिर गरमाया सड़क का मुद्दा खड्डी से बगैहा मार्ग के लिए लीला साहू करेंगी अनिश्चितकालीन धरना, 5 किमी सड़क अधूरी होने से ग्रामीण परेशान*

*प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने प्रशासन पर उठाए सवाल, जनसुनवाई में दिया आवेदन*

*14 तारीख से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की दी चेतावनी*

सीधी। जिले के बहुचर्चित खड्डी से बगैहा पहुंच मार्ग की अधूरी सड़क का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस सड़क को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लीला साहू ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय राजनीति पर जमकर निशाना साधा है।

*5 किलोमीटर सड़क आज भी अधूरी*
लीला साहू का आरोप है कि खड्डी से बगैहा पहुंच मार्ग की करीब 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा है। अधूरी सड़क के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तो हालत और भी खराब हो जाती है।

*पीएम मोदी तक पहुंचा चुकी हैं बात*
बता दें कि लीला साहू इससे पहले भी इसी सड़क के मुद्दे को लेकर चर्चा में रही थीं। उन्होंने अपनी अनोखी शैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस सड़क की बदहाली की बात पहुंचाई थी, जिसके बाद मामला प्रदेश भर में वायरल हो गया था।

*कलेक्टर को दी धरने की सूचना*
अब इस अधूरी सड़क को पूरा कराने के लिए लीला साहू ने जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आवेदन देकर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 14 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के संबंध में भी लिखित सूचना दी है।

*प्रशासन पर टिकी नजरें*
लीला साहू की चेतावनी के बाद अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि प्रशासन इस अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर क्या कदम उठाता है।

Taza Khabar