November 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सतना13सितंबर 26*आबकारी टीम पर शराब माफिया का हमला रामपुर बघेलान के जमुना गांव में अवैध शराब पकड़ने गई टीम से मारपीट*

सतना13सितंबर 26*आबकारी टीम पर शराब माफिया का हमला रामपुर बघेलान के जमुना गांव में अवैध शराब पकड़ने गई टीम से मारपीट*

सतना13सितंबर 26*आबकारी टीम पर शराब माफिया का हमला रामपुर बघेलान के जमुना गांव में अवैध शराब पकड़ने गई टीम से मारपीट*

*गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, 3 के खिलाफ FIR*

*11 सितंबर की शाम 6 बजे की घटना, सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम, एक आरोपी पहले से जिला बदर, पुलिस ने BNS की धाराओं में दर्ज किया केस*

सतना। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना ग्राम जमुना की है, जहां टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

*सूचना पर पहुंची थी टीम*
जानकारी के अनुसार 11 सितंबर की शाम करीब 6 बजे आबकारी विभाग को ग्राम जमुना में अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आबकारी टीम संबंधित शराब दुकान के ठेकेदार के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी।

*तीन आरोपियों ने किया हंगामा*
मौके पर पहुंचते ही लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने आबकारी टीम को घेर लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया और उसके बाद आबकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

*पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू*
घटना के बाद आबकारी टीम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर रामपुर बघेलान पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*एक आरोपी पहले से है जिला बदर*
बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक आरोपी पहले से ही जिला बदर की कार्रवाई के घेरे में है। पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

Taza Khabar