September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा 10 सितंबर 26*कल्याणपुर में कल लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर, मौके पर होंगे आमजन की समस्याओं का निराकरण*

रीवा 10 सितंबर 26*कल्याणपुर में कल लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर, मौके पर होंगे आमजन की समस्याओं का निराकरण*

रीवा 10 सितंबर 26*कल्याणपुर में कल लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर, मौके पर होंगे आमजन की समस्याओं का निराकरण*

रीवा। आमजन के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर को जवा के कल्याणपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का निराकरण करेंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना के तहत दर्ज आवेदनों को प्रमुखता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर से पहले लंबित प्रकरणों की जानकारी तैयार रखने और पात्र मामलों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

*शिविर के साथ अधिकारी करेंगे संस्थानों का निरीक्षण*
कलेक्टर ने शिविर आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी केवल शिविर में शामिल होने तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थानों का भी निरीक्षण करें। अधिकारियों को अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान सहित अन्य संस्थानों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

*सादगीपूर्ण तरीके से होगा आयोजन*
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण तरीके से किया जाए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, उनके आवेदन प्राप्त करना और पात्र प्रकरणों का यथासंभव मौके पर निराकरण करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान की भावना के अनुरूप आमजन के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

Taza Khabar