September 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 2 सितंबर26*में दहेज का कहर: ससुराल वालों ने बेटी को मां से मिलने से रोका, न्याय के लिए अशोक लाट पर अनशन पर बैठी पीड़िता*

बांदा 2 सितंबर26*में दहेज का कहर: ससुराल वालों ने बेटी को मां से मिलने से रोका, न्याय के लिए अशोक लाट पर अनशन पर बैठी पीड़िता*

बांदा 2 सितंबर26*में दहेज का कहर: ससुराल वालों ने बेटी को मां से मिलने से रोका, न्याय के लिए अशोक लाट पर अनशन पर बैठी पीड़िता*

*थाने से लेकर एसपी तक लगाए चक्कर, नहीं हुई सुनवाई*

*बांदा।* -जनपद के *चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव* से दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
एक बेबस मां अपनी बेटी से मिलने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता पत्नी अभिमन्यु सिंह, निवासी गुगौली, थाना चिल्ला ने अपनी बेटी रोहिनी उम्र लगभग 25 वर्ष* की शादी गंभीर पुत्र राजकुमार, निवासी परागी डेरा, थाना तिंदवारी के साथ की थी।

पीड़िता सविता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं।
दहेज के लालच में ससुराल वालों ने बेटी को उसकी मां से मिलने तक नहीं दिया* जा रहा है।
पीड़ित मां ने बताया कि उसने सबसे पहले चौकी में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद *थाना तिंदवारी* में शिकायत की, वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
अंत में हारकर वह पुलिस अधीक्षक, बांदा* के पास पहुंची। वहां से आश्वासन मिला कि दो दिन में आपकी बेटी आपके पास आ जाएगी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
*अशोक लाट पर अनशन पर बैठी मां*
पुलिस से न्याय न मिलने पर आज पीड़ित मां बांदा के अशोक लाट*पर अनशन पर बैठ गई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बेटी से मिलवाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar