बांदा ब्रेकिंग न्यूज
बांदा 10 सितंबर 26*थाना गिरवां में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत, चालक हिरासत में
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा। आपको बता दे कि पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहा पर बीती रात 10 बजे एक तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे दर्दनाक हादसा:
व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई बता दे कि मृतक वही पास मे सब्जी की दुकान लगाकर काम करता था, घटना कि जानकारी के बाद मौके पर गुस्साये लोगों ने रोड जाम कर दिया,घटना की सूचना के बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया है।
वही क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना गिरवां क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की ट्रक से एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक के परिजन व आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस ने घटना कारित करने वाले ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

More Stories
सहारनपुर 10 सितंबर 26*गोगा पीर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया निरीक्षण
बांदा 10 सितंबर 26*विधायक अब्बास अंसारी की बांदा में हुई पेशी*
बांदा 2 सितंबर26*में दहेज का कहर: ससुराल वालों ने बेटी को मां से मिलने से रोका, न्याय के लिए अशोक लाट पर अनशन पर बैठी पीड़िता*