September 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया7 सितंबर 26*बिधूना पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव,दिवंगत सपा कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी को दी श्रद्धांजलि।*

*जनपद आगमन पर कई जगह पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।*

*समाज सेवी माला चुनमुन गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सपा प्रमुख का स्वागत।*

*युवा सपा नेता अम्बार सिद्दीकी के आवास पर भी पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, विगत दिनों ही अम्बार सिद्दीकी की बुआ का हुआ था इंतकाल।*

बिधूना (औरैया) :- खबर औरैया जनपद के बिधूना से है जहां आज सपा मुखिया अखिलेश यादव दिवंगत सपा कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

सपा प्रमुख ने कहा की गौरव का असमय निधन होना परिवार और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।यदि गौरव को समय पर सही इलाज मिलता तो आज वह संभव ही हमारे बीच होते।

अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर भी बड़ा निशाना साधा,उन्होंने कहा की किसान खाद के लिए परेशान है उसे समय से खाद उपलब्ध नहीं हो रही, रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लगातार महंगा होता जा रहा है। जिससे आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ रहा है।

पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। इनमें मिलावट हो रही है। एथेनॉल से लोगो की महंगी गाड़ियां खराब हो रही है। सपा प्रमुख ने कहा प्रदेश व बिधूना की सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाये व समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है।

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के दावों पर कई बड़े सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा पुलिस ठीक से काम नहीं करती, पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। तो वहीं प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था भी चौपट होती जा रही है स्कूल बंद हो रहे है जिस पर सरकार मौन बनी हुई है।

अखिलेश यादव ने निवेश और रोजगार के वादों को लेकर भी भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी बिधूना विधायका रेखा वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, एटा सांसद देवेश शाक्य, डॉ नवल किशोर शाक्य, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता उर्फ (एलएस), सपा जिलाअध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ,लाल जी शुक्ला, पूर्व जिलाअध्यक्ष राजवीर सिंह, बिधूना विधायका प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा, क्षत्रपाल वर्मा, लालजी गुप्ता, समाजसेवी माला चुनमुन गुप्ता जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव, भूरे यादव, रानू पालीवाल अम्बार सिद्दीकी, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- अंकुर गुप्ता यूपीआजतक न्यूज चैनल लखनऊ

Taza Khabar