लखनऊ 7 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले BSP में हलचल, मायावती के फैसले के बाद आकाश आनंद फिर चर्चा में, आकाश आनंद ने बदला सोशल मीडिया बायो, पहले खुद को बताया था ‘बसपा वर्कर’, अब बायो में खुद को बताया ‘बसपा सपोर्टर’, महज 3 दिन में दूसरी बार बदला बायो, आकाश के कदम से सियासी चर्चाएं तेज, आकाश को BSP से निकाले जाने का ऐलान नहीं
➡️लखनऊ सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज पहुंचेंगे सहारनपुर, शाम 5 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे अजय राय, मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलेंगे अजय राय, मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले की लेंगे जानकारी
➡️लखनऊ यूपी टी-20 सीजन 4 की विजेता बनी मेरठ मेवरिक्स, फाइनल में लखनऊ फाल्कंस को 94 रनों से हराया, 109 रन पर ऑल आउट हुई लखनऊ फाल्कंस टीम, मेरठ मेवरिक्स ने जीत के साथ कप पर कब्जा किया, दिव्यांश जोशी ने खेली 105 रनों की तूफानी पारी, दिव्यांश जोशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, विशाल चौधरी ने झटके 4 विकेट
➡️लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला, मृत समझी गई शिवानी 28 माह बाद लौटी, परिवार ने मृत मानकर किया था अंतिम संस्कार, आईआईएम रोड के नाले में मिला था शव, कलावा, अंगूठी देखकर शव को शिवानी बताया था, शिवानी की मौत पर ससुरालवालों पर हत्या का केस, डीएनए रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, नाले में मिला शव शिवानी का नहीं निकला, 5 सितंबर को अचानक मायके पहुंची शिवानी, नवीकोट नंदना में पहुंचते ही मचा हड़कंप, शिवानी के जिंदा लौटने से पुलिस जांच में नया मोड़
➡️रायबरेली तीन नाइजीरियाई युवकों को सजा, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, तीनों पर 7-7 हजार रुपये का जुर्माना, 5 साल पुराने गैंगेस्टर एक्ट मामले में सजा, फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाते थे, लड़कियों से करते थे ठगी, युवती से 32 लाख की ठगी का आरोप, STF, मिलएरिया पुलिस ने की थी कार्रवाई, दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सुनाई सजा, ADJ पंचम गैंगेस्टर कोर्ट ने सुनाया फैसला
➡️मेरठ सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला, AIMIM का प्रतिनिधिमंडल आज सहारनपुर जायेगा, प्रदेश महासचिव शमीम अहमद तुर्क का नेतृत्व, जोनल अध्यक्ष, पश्चिमी यूपी डॉ महताब भी जायेगें, राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान प्रतिनिधिमंडल में जायेगें, वेस्ट यूपी के कई जिलों से 9 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
➡️दिल्ली खरगे विवाद पर कांग्रेस की बैठक आज, 15 दलित समाज के सांसद होंगे शामिल, खरगे, राहुल गांधी से मुलाकात की संभावना, हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद को लेकर चर्चा
➡️लखनऊ चित्रकूट से लौटकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश, फसल, मकान की क्षति का तत्काल सर्वे होगा, पात्र प्रभावितों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश, व्यापारियों के नुकसान का भी आकलन होगा, मंदिरों को हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश, मंदाकिनी के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटेगा, नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट होगा, पीडब्ल्यूडी को सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश, सीवर और नालों का पानी नदी में नहीं जाएगा, मंदाकिनी घाट के विस्तारीकरण की कार्ययोजना बनेगी
➡️बरेली बरेली में मानसून का रौद्र रूप, बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी, बारिश से पूरे दिन जनजीवन प्रभावित, ओवरब्रिज और बस स्टॉप पर रुके राहगीर
➡️सोनभद्र ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, पटरी पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, घायल को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, बिल्ली स्टेशन का मामला
➡️ग़ाज़ियाबाद 2 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला, दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी गुलजार, एहसान हुए घायल, बच्चियों को बहला फुसलाकर किया था दुष्कर्म, ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡️महोबा शौचालय टैंक में डूबकर 3 बच्चों की मौत, एक परिवार के 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, शौचालय टैंक में भरे पानी में डूबे बच्चे, पुलिस ने बच्चों को निकालने के लिए चलाया रेस्क्यू, स्कूल में शौचालय टैंक के लिए खोदे गए थे गड्ढे, गड्ढों में पानी भरने से हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने तीनों बच्चों के शव कब्जे में लिए, चरखारी थाना क्षेत्र के GIC कॉलेज का मामला
➡️गोंडा शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, बदमाश यश प्रताप सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार, यश के पास से 19,500 नकद बरामद, 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद, लालपुर खालसा तिराहे के पास हुई मुठभेड़
➡️सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला, 23 सदस्यीय डेलिगेशन आज पहुंचेगा सहारनपुर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचेगा, सपा प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से करेगा मुलाकात
➡️बाराबंकी महिला ने बच्चे को जन्म दिया, समझौते की पंचायत में जन्म दिया, सुबेहा थाने में चल रही थी पंचायत, गर्भवती होने को लेकर दोनों परिवारों में था विवाद, ससुराल पक्ष ने गर्भवती होने का लगाया आरोप, शादी से पहले गर्भवती होने का लगाया आरोप, विवाद के समाधान के लिए थाने पहुंची थी महिला, पुलिस और परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, महिला ने ससुराल पक्ष के आरोपों को किया खारिज
➡️रायबरेली आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान बवाल, हाथ में असलहा लेकर युवकों ने किया डांस, बार बालाओं के साथ युवकों ने लगाए ठुमके, स्टेज पर असलहा लेकर डांस करने पर विवाद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️चित्रकूट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के साथ सीएम ने की बैठक, पीडब्ल्यूडी एक्सियन को सीएम ने लगाई फटकार, खराब सड़कों को लेकर सीएम हुए नाराज, सड़कों पर गड्ढों पर जताई नाराजगी, एक्सियन के खिलाफ जांच के निर्देश, एक्सियन को निलंबित करने के भी निर्देश, मंदाकिनी नदी के सीमांकन के निर्देश दिए, अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, फसलों के नुकसान का आकलन के भी निर्देश, क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, परिवारों को आवास योजना का मिलेगा लाभ
➡️रायबरेली युवती की पिटाई का वीडियो वायरल, दबंगों ने घर में घुसकर युवती को पीटा, युवती को पीटने का वीडियो वायरल, वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की घटना
➡️गोंडा गोंडा में पुलिस की PRV पर पथराव, पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, गश्त कर रही PRV पर किया गया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला, हमले में पुलिस टीम के कुछ सदस्य घायल, गिरवर दयाल उर्फ नागा गिरफ्तार, शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ गिरफ्तार, गिरवर दयाल पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज, शिवदयाल पर पहले से 2 मुकदमे दर्ज, दोनों आरोपियों पर कुल 7 पुराने मुकदमे, पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई, कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास की घटना

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 सितंबर 26 पूर्णिया में 4 करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जप्त / ASP
पूर्णिया बिहार6सितंबर26* कोसी स्नातक MLC चुनाव 2026: पूर्णिया कला भवन में 5000 ग्रेजुएट्स की हुंकार,
अयोध्या 7 सितंबर 26**अयोध्या में सिस्टम की बेरुखी: 90 साल की बुजुर्ग 5 साल से खंडहर में रहने को मजबूर