भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर ६ सितंबर २६*नाथनगर थानान्तर्गत 19 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-04.09.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की नाथनगर थानान्तर्गत सा०-श्रीरामपुर के समीप में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 भागलपुर, एवं नाथनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
उक्त गठित टीम के द्वारा मधुसूदनपुर थानान्तर्गत सा०-श्रीरामपुर के समीप से 01. रवि हेम्ब्रम पिता-नवल हेम्ब्रम सा०-नरगा मिशन थाना-नाथनगर 02. मनिष कुमार पिता-मनोज मंडल सा०-दिलदारपुर साहेबगंज थाना-ललमटिया जिला-भागलपुर को 19 ग्राम ब्राउन शुगर, 06 बोतल कोरेक्स कफ सिरप, 01 डिजिटल तराजू तथा 12850 रूपया नगद के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगर :- 19 ग्राम। 02. कोरेक्स कफ सिरपः-06 बोतल ।03. डिजिटल तराजू:-01।04. नगदः-12850 रूपया।गिरफ्तारी :-01. रवि हेम्ब्रम पिता-नवल हेम्ब्रम सा०-नरगा मिशन थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर। 02. मनीष कुमार पिता-मनोज मंडल सा०-दिलदारपुर साहेबगंज थाना-ललमटिया जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष परमेश्वर सहनी नाथनगर थाना।पु०अ०नि० विकाश कुमार नाथनगर थाना।परि०पु०अ०नि० स्वदेशी कुमार नाथनगर थाना।
सशस्त्र बल नाथनगर थाना।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*