September 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ब्रेकिंग अयोध्या। धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठाए सवाल। आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अयोध्या पहुंचे, मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव सम्मान से सम्मानित किया और पूर्व मंत्री पवन पांडेय को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संसद के 19 दिनों के सत्र में समाजवादी पार्टी ने हर दिन चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई। धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा दोनों जगह बीजेपी इस मुद्दे पर चर्चा से बचती रही, क्योंकि उसके पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद नवंबर में फिर बैठेगी, लेकिन जनता के बीच इस मुद्दे पर बहस लगातार जारी रहेगी और जनता 2027 में इसका जवाब देगी। किसान के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव ने MSP और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान करना सरकार का दायित्व है, इसे सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला और पूछा कि जब मंदिर में चोरी हुई तो उनका बुलडोजर कहां है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 दिन में 'दूध का दूध, पानी का पानी' करने की बात कही थी, लेकिन अब पत्रकारों से पूछ रहे हैं कि क्या 15 दिन में सच्चाई सामने आ गई? धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अगर जांच और कार्रवाई पूरी नहीं हुई है तो जनता को मुख्यमंत्री की बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं, और 2027 में जनता अपने वोट से जवाब देगी।

पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*

पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह

🥇🥇🥇

*🔹पंचकूला में कार्यक्रम ; सीएम नायब सैनी ने वितरित किए सर्टिफिकेट*

*हरियाणा के पंचकूला जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 78 टीचरों को स्टेट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन टीचरों में सबसे ज्यादा 13 नाम शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से हैं। सरकार ने साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 नाम जारी किए थे।*

*वहीं कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिरकत कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को सम्मानित किया।*

*बता दें कि एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया की ओर से लेटर जारी किया था। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर यह अवॉर्ड मिलेंगे। जिसमें एक लाख रुपए कैश अवॉर्ड, सिल्वर मेडल-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।*

*पंचकूला में मंच पर टीचरों को सम्मानित करते हुए सीएम सैनी।*

*📢मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत*

*पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन*

आज राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में आना मेरे लिए गौरव और सम्मान का क्षण- मुख्यमंत्र

सबसे पहले शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आज सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों का भी हार्दिक अभिनंदन- मुख्यमंत्री

यह समारोह शिक्षा के प्रति अपने समर्पण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर

आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन- मुख्यमंत्री

उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है- मुख्यमंत्री

इस तकनीक के युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति बनाकर समझ, कौशल, नवाचार और भारतीय मूल्यों को जोड़ने का मार्ग किया प्रशस्त

अब शिक्षा का लक्ष्य डिग्री के साथ योग्य, आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्रीय निष्ठ नागरिक तैयार करना- मुख्यमंत्री

हरियाणा में भी शिक्षा व्यवस्था में निरंतर कर रहे हैं सुधार

चालू वित्त वर्ष के लिए स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ाकर 18538 करोड रुपए किया

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृत विद्यालयों की संख्या 218 की

251 पीएम श्री विद्यालय विकसित किए गए

250 विद्यालयों को CM- EEE स्कूलों के रूप में किया जा रहा है विकसित- मुख्यमंत्री

पढ़ाई के साथ खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए 3328 विद्यालयों में खेल मैदान किया जा रहे हैं विकसित

गणित में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए हरियाणा गणित ओलंपियाड किया गया शुरू

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए कौशल बिजनेस चैलेंज किया शुरू- मुख्यमंत्री

इसके अतिरिक्त एक विद्यालय को स्कूल आफ एक्सीलेंस इन स्किल एजुकेशन के रूप में किया जा रहा है विकसित

सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुपर हंड्रेड और बुनियाद कार्यक्रमों को और मजबूत बनाया

देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 23 देशों के प्रतिनिधि भी हरियाणा के निपुण कार्यक्रम को देखने और समझने आ रहे हैं

बच्चों और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सुरक्षा देने के लिए वीर बाल मेमोरियल इनीशिएटिव योजना का प्रावधान किया

शिक्षक स्थानांतरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू की- मुख्यमंत्री

आप शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाएं, विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें- मुख्यमंत्री