September 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान

पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान

पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का विभागीय अभ्यास वर्ग मंगलवार को माँ पंचादेवी देवी अस्पताल सभागार में सम्पन्न हुआ। वर्ग की अध्यक्षता मातृशक्ति जिला प्रमुख सोनाली चक्रवर्ती ने की।
वर्ग में उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सह मातृशक्ति पालक राजकिशोर, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका शिवानी डे, विभाग संगठन मंत्री भानु प्रताप सिंह, विभाग सहपालक अनीश सिंह और समाजसेविका पिंकी गुप्ता ने माताओं-बहनों का मार्गदर्शन किया।
प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि दुर्गावाहिनी का उद्देश्य हिंदू समाज की हर बहन-बेटी में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जगाना है। इसके लिए लव जिहाद, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर लगातार प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस मौके पर संगठन विस्तार करते हुए कई नई घोषणाएं की गईं। श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका और *मधुमिता पाल* को पूर्णियाँ जिला संयोजिका बनाया गया। वहीं आरती चौधरी, नमिता दास, संचिता राय, प्रीति कुमारी दास सहित रूपा सेन, अनिता दास और रीना सरकार समेत कुल 17 बहनों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम में जिला मंत्री राणा गौतम सिंह, पंकज मिश्रा, गुड्डू पटेल, दीपक यादव, सुभद्रा दास, कल्याणी सिंह सहित सैकड़ों मातृशक्ति कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Taza Khabar