*पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया विधानसभा के विधायक विजय खेमका ने सोमवार को पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत चल रहे सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण किया।
विधायक ने नगर निगम के वार्ड संख्या 13, 14, 16, 17 एवं 18 के पशुपालन कार्यालय परिसर और थाना चौक तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत स्थित पिपरा उच्च विद्यालय एवं विक्रमपुर पंचायत भवन में लगे शिविरों का जायजा लिया।
इस दौरान पिपरा में जीविका दीदियों ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर विधायक विजय खेमका का भव्य स्वागत किया।
निरीक्षण के क्रम में विधायक ने शिविर में पहुंचे आवेदकों और स्थानीय नागरिकों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं और कठिनाइयों को सुना।
*हर आवेदन का होगा समयबद्ध निपटारा – विधायक*
विधायक खेमका ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर और पंचायत के नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी विभिन्न कठिनाइयों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में जरूर आवेदन दें।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। इस मौके पर विधायक ने अधिकारियों से निष्पादित आवेदनों की जानकारी ली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिमार्जन और म्यूटेशन के कागजात का वितरण भी किया।
विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया का काफी विकास हुआ है और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर आयुक्त, एमओ, एसडीपीओ, बीडीओ, अंचलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया में प्रथम शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा खुश्कीबाग*