September 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,

पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,

पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार, महापौर विभा कुमारी ने किया भव्य स्वागत*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* पूर्णिया नगर निगम को नई गति और नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम सभागार में नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय (भा.प्र.से.) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

*महापौर ने अंगवस्त्र और बुके देकर किया स्वागत*
समारोह की अध्यक्षता महापौर विभा कुमारी ने की। उन्होंने नगर आयुक्त को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर नगर निगम परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों ने भी बारी-बारी से नए नगर आयुक्त का अभिनंदन किया।

*महापौर बोलीं- टीम भावना से होगा शहर का विकास*
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नए नगर आयुक्त के आगमन से निगम परिवार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा है और बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। साफ-सफाई, जलजमाव से स्थायी निजात, सड़क-नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

*नगर आयुक्त बोले- स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनेगा पूर्णिया*
नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास को गति मिलेगी। बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास में सभी से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

*कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद*
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद आशा महतो, ममता सिंह, राखी कुशवाहा, कुमारी खुशबू, ऋतुराज यादव, नवल जायसवाल, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, तौकिर रियाज उर्फ पप्पू, अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और निगम कर्मी उपस्थित थे।

Taza Khabar