कानपुर देहात 31 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाजवादी पार्टी से आशुतोष गौतम, आम आदमी पार्टी प्रतिनिधि राम शंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,