*ब्रेकिंग न्यूज़ |
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_
लखनऊ *सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से बीते शनिवार को लापता हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह का शव दुबग्गा क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ।
मृतक उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के राजेपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीमें तलाश में जुटी थीं।
शुरुआती जानकारी में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि मृतक हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े मंडल प्रभारी थे और उन्हें सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई थी।
शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
सुल्तानपुर 30अगस्त 26*मंडी में प्रभारी का खेल उजागर, प्राइवेट आदमी रखकर हो रहा गिट्टी-मोरंग का अवैध कारोबार*