August 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 30अगस्त 26*शाहपुर के तावली गांव में 36 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी

मुजफ्फरनगर 30अगस्त 26*शाहपुर के तावली गांव में 36 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी

मुजफ्फरनगर 30अगस्त 26*शाहपुर के तावली गांव में 36 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी

रिपोर्टर – लोकेंद्र गौतम, सहारनपुर मंडल ब्यूरो चीफ
यूपीआजतक न्यूज़

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तावली में 36 वर्षीय महिला मोहसीना की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।

शाहपुर के ग्राम तावली में मोहसीना की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संभावित आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में हत्या की वजह क्या सामने आती है और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त में आता है।

रिपोर्ट – लोकेंद्र गौतम सहारनपुर मंडल ब्यूरो चीफ, यूपीआजतक न्यूज़

Taza Khabar