मुजफ्फरनगर30अगस्त 26*रामलीला टीला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा नेता
मुजफ्फरनगर से लोकेन्द्र गौतम, यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल और भाजपा नेता सुधीर खटीक उनके घर पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया गया कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुलाकात के दौरान नेताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। परिवार ने भी अपनी समस्याओं और घटना से जुड़ी जानकारी नेताओं के सामने रखी।
अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।
मुजफ्फरनगर से लोकेन्द्र गौतम की रिपोर्ट, यूपीआजतक।

More Stories
मथुरा 30 अगस्त 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त/गांजा तस्कर को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा30अगस्त26* हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक बाल अभिचारि सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा 30 अगस्त 26* दुकान का शटर तोड़ कर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*