🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग…
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
सहारनपुर *मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
कार्यक्रम से पूर्व भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से खिलाड़ियों को खेल, स्वास्थ्य और समाज को जागरूक रखने की ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। इसके बाद कुलपति प्रो. विमला, कुलसचिव कमल कृष्णा, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार व क्रीड़ा समिति अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कुलपति प्रो. विमला ने खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कुलसचिव कमल कृष्णा ने खिलाड़ियों से ऊर्जावान रहकर बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। योगाचार्य आचार्य भीम ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया।प्रतियोगिताओं में कंचे में विवेक पुंडीर प्रथम व विशाल पवार द्वितीय, रस्सी कूद में शैली प्रथम, सूची त्यागी द्वितीय व खुशी तृतीय रहीं। स्टापू में खुशनसीब प्रथम, सबा व इशिका धीमान द्वितीय तथा खुशी, वाणी व वंशिका तृतीय रहीं

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*
मथुरा 29 अगस्त 26* 04 अभियुक्त को चोरी से सम्बन्धित नगद रुपये अवैध हथियार जाली दस्तावेज एवं गाड़ी के साथ गिरफ्तार।