August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 29 अगस्त 26*मंडावली ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश

नई दिल्ली 29 अगस्त 26*मंडावली ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश

नई दिल्ली 29 अगस्त 26*मंडावली ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश

दीदी सुनीता के सानिध्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व

पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी समेत कई गणमान्य लोगों ने बंधवाई राखी

नई दिल्ली,। मंडावली स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। बी.के. सुनीता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 से 8 बजे के बीच परमात्मा के महावाक्यों के श्रवण से हुई। इसके पश्चात परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया। बी.के. सुनीता दीदी ने शिव बाबा की प्रेरणा से रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मिक पवित्रता, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक संकल्पों का संदेश भी देता है।

माउंट आबू से आई राखी का विशेष महत्व

समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के माउंट आबू स्थित मुख्यालय से प्राप्त राखी को सभी भाई-बहनों को दिखाया गया। संस्था की मोहिनी दीदी और मुन्नी दीदी की ओर से भेजे गए विशेष रक्षाबंधन संदेश को भी उपस्थित लोगों को सुनाया गया। इसके बाद भाई-बहनों को तिलक लगाकर राखी बांधी गई और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

कई गणमान्य लोगों ने बंधवाई राखी

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक के.जी. सुरेश, पत्रकार रमेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अजय कौल, मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं शिवरामवाणी के संपादक रविंद्र गुप्ता सहित अनेक लोगों ने आश्रम में राखी बंधवाई।

रक्षाबंधन के अवसर पर आश्रम में दिनभर आध्यात्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आयोजन की सराहना करते हुए पर्व के आध्यात्मिक संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Taza Khabar