पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* पूर्णिया की धरती पर एक बार फिर जन-जन के नेता माने जाने वाले सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आगमन हुआ, तो पूरे एयरपोर्ट परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
शनिवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद प्रतिनिधि एवं नगर निगम पूर्णिया के पूर्व वार्ड काउंसलर *वैश खान* के नेतृत्व में वरिष्ठ साथियों ने सांसद पप्पू यादव जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें पूर्णिया की पावन धरती पर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
एयरपोर्ट पर जैसे ही सांसद पप्पू यादव पहुंचे, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सभी साथियों के चेहरे पर अपार उत्साह और खुशी साफ देखी जा रही थी। समर्थकों ने कहा कि पप्पू यादव सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि पूर्णिया के सुख-दुख के साथी हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं।
स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और वरिष्ठ साथी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….