हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक।
हरिद्वार में आज बाहवलपुर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शिव भक्तों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का आनंद लिया और ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बहावलपुर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में ट्रस्ट के प्रधान श्री दिनेश भाटिया, उपाध्यक्ष श्री तिलक राज मदन, श्री नवीन कुमार मदन, सचिव श्री नरेश कुमार, उप सचिव श्रीमती बीना मदन, कोषाध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र वर्मा, अनुच्छेद प्रभारी श्री शिव सिंगर, मंदिर प्रभारी सहित अन्य ट्रस्ट पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए भंडारे की व्यवस्थाओं को संभाला। धार्मिक नगरी हरिद्वार में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट, यूपीआजतक।
#Haridwar #Bhandara #BelapurTrust #ShivBhakt #Mahadev #HarHarMahadev #HaridwarNews #UPAajTak #UttarakhandNews

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *