पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *ब्रजेश नगर में उमड़ा जनसैलाब: DM, मेयर और MLA ने किया सहयोग शिविर का आगाज*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* महान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को वार्ड संख्या 7, ब्रजेश नगर स्थित अनुसूचित जाति टोला में समरसता संकल्प अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल कुमार, महापौर विभा कुमारी, विधायक विजय खेमका, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, प्रशिक्षु आईएएस कुमुद मिश्रा और जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
*एक ही छत के नीचे दो दर्जन योजनाएं*
शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थल पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विद्यालय में नामांकन, आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निःशुल्क चश्मा वितरण, हर घर नल-जल, विद्युत संयोजन, मनरेगा जॉब कार्ड और जीविका समूह सहित अनेक योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
*अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ : DM*
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा और वंचित पात्र लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का अभिलेख संधारित कर नियमित समीक्षा की जाए।
*शिकायत नहीं, समाधान का मंच : महापौर*
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह शिविर केवल शिकायत का मंच नहीं, बल्कि समस्याओं के पारदर्शी और प्रभावी समाधान की पहल है। हमारा प्रयास है कि नगर निगम और सरकार की सेवाएं नागरिकों को एक ही जगह सुगमता से मिलें। प्रत्येक आवेदन पर कार्रवाई होगी और उसकी प्रगति की सूचना भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पाति और ऊंच-नीच का विरोध कर समरस समाज का संदेश दिया था। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

More Stories
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*