August 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प

बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प

बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प

मैं हूँ एंकर श्वेता स्वराज। मेरे साथ देखिए बाँदा से सुनैना निषाद की रिपोर्ट, यूपीआजतक न्यूज चैनल से।

बाँदा में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में भाई-बहन के रिश्ते और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश देखने को मिला।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस लाइन बाँदा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिस लाइन में भाईचारे और आत्मीयता का माहौल नजर आया।

रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़ा गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने पुलिसकर्मियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
पुलिसकर्मियों को नशे से पूरी तरह दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। साथ ही समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश भी देता है। पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके नशामुक्त रहने का संकल्प समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आरआई सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से बीके शालिनी, साधना, आशा, शिखा, सुनैना बहन, सोनी, वंदना, मसुराहा, दिलीप, महेश और पटेल सहित अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया, वहीं नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में भी जागरूकता का संदेश दिया।

कैमरामैन के साथ बाँदा से सुनैना निषाद की रिपोर्ट, यूपी आजतक।

Taza Khabar