पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
*डीएम ने किया औचक निरीक्षण*
इसी कड़ी में जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ने विभिन्न शिविरों का जायजा लिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एक एवं दो में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल हुए और स्वयं छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
*पोर्टल और हेल्पलाइन 1100 की दी जानकारी*
शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थी विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं और उसके निष्पादन की स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*