August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब24अगस्त26*अबोहर के नए एसपी सतिंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों और लुटेरों को दी सख्त चेतावनी

पंजाब24अगस्त26*अबोहर के नए एसपी सतिंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों और लुटेरों को दी सख्त चेतावनी

पंजाब24अगस्त26*अबोहर के नए एसपी सतिंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों और लुटेरों को दी सख्त चेतावनी

कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा, अपराध पर नकेल कसना और जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : एसपी सतिंद्र कुमार

अबोहर, 24 अगस्त (शर्मा/सोनू) : अबोहर में पुलिस प्रशासन में बदलाव के तहत एसपी अशवंत की जगह एसपी सतिंद्र कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद एसपी सतिंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और नशा तस्करों, लूटपाट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सतिंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के साथ-साथ लूटपाट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा नगरी, धर्मनगरी, सीडफार्म में कासो अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी गंभीरता और कानून के दायरे में रहते हुए की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल अपराध पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए उन्होंने अबोहर की जनता से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान को प्राथमिकता के आधार पर गोपनीय रखा जाएगा। नए एसपी ने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के लिए पुलिस का रुख सख्त रहेगा, जबकि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। एसपी सतिंद्र कुमार ने अबोहरवासियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही नशे और अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस क्षेत्र में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
फोटो:3, एसपी सतिन्द्र कुमार


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें