मथुरा 22 अगस्त 26* चकरोड़ की नाप-तौल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद मे 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम जनपद मथुरा द्वारा दिनांक 22.08.2026 को समय 13.10 बजे अभियुक्त दीना के घर ग्राम पलसो से 03 अभियुक्तगण 1. दीना पुत्र बृशभान 2. दिनेश पुत्र रज्जो 3. राहुल पुत्र महादेव समस्त निवासीगण ग्राम पलसो थाना गोवर्धन मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकद्दमा वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 425/2026 धारा 115(2)/125/132/191(2)/191(3)/221/324(4)/351(3)/352 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* आज दिनांक 22.08.2026 को मुकदमा वादी उ0नि0 श्री अजीत कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के प्रार्थना पत्र के आधार पर ग्राम पलसो में चकरोड़ की नाप-तौल के दौरान प्रथम पक्ष के महादेव, शिवम, दिलीप, राहुल, अंकित व बबलू तथा द्वितीय पक्ष के दीना, रमाकांत, नंदराम उर्फ नन्दू, दिनेश, विष्णु व विनोद द्वारा लाठी-डण्डा, फावड़ा, सरिया एवं ईंट-पत्थर लेकर राजस्व टीम के कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए आपस में गाली-गलौज व मारपीट की गयी तथा एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट-पत्थर एवं लाठी-डण्डे चलाये गये साथ ही कार व स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे ग्राम पलसो में अफरा-तफरी एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.दीना पुत्र बृशभान निवासी ग्राम पलसो थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 60 वर्ष ।
2.दिनेश पुत्र रज्जो निवासी ग्राम पलसो थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष ।
3.राहुल पुत्र महादेव निवासी ग्राम पलसो थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-
स्थान- अभियुक्त दीना के घर ग्राम पलसो से, दिनांक 22.08.2026 को समय 13.10 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 425/2026 धारा 115(2)/ 125/132/ 191(2)/191(3) /221/324(4) /351(3) /352 भारतीय न्याय संहिता व 7 सी0एल0ए0 एक्ट, थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.का0 1690 विशाल चौहान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 3066 प्रीत कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 966 शुभम कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
6.रि0का0 262 श्रीकान्त सागर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 सितम्बर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*
लखनऊ22अगस्त26*रक्षाबंधन पर CM का बड़ा तोहफा: प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान……!!*
कन्नौज22अगस्त26*(SD) कन्नौज में DM ने चलाई ‘स्मार्ट क्लास’, अधिकारी से बने शिक्षक…..!!*