August 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

● अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए और देश विरोधी फैसला लिया

● अमित शाह ने कहा, 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम् को बांटकर कांग्रेस ने देश के बंटवारे की नींव रखी थी, नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता मजबूत करने के लिए कांग्रेस की इस गलती को सुधार दिया और इसे कानूनी आधार भी दिया

● अमित शाह की बैठक में दिखा दक्षिण का ‘पावर शो’, एक मंच पर थलपति विजय, शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू

● कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में निधन, सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे, तीन मामलों में से एक में बरी और दो में दोषी थे

● सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली कैंट इलाके में पांच सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी, मामला राजनगर इलाके में हुई हिंसा से जुड़ा था, इस दौरान एक गुरुद्वारे को भी जला दिया गया था

● पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की, राजीव गांधी 1984 में प्रधानमंत्री बने थे और 1991 में आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी

● राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत की विकास यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री का भी अहम योगदान रहा

● राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी भावुक नजर आए, बोले- पापा की सीख मेरी शक्ति और उनकी यादें मेरी हिम्मत हैं, उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा

● राहुल गांधी बोले- सरकार बैकफुट पर है, हमें आक्रामक रहना है, एकता हमारी पार्टी की ताकत है, टीएमसी को देखिए कैसे बिखर गई

● राहुल गांधी ने कहा, उन्हें गर्व है कि उनकी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा इस साल के अंत में प्रकाशित होगी और उन करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी जो उनसे प्यार करते हैं

● 35 साल बाद भी मां के दर्द को नहीं भूले राहुल गांधी, सोनिया गांधी की किताब को लेकर हुए भावुक, बोले- पापा आज मुस्कुरा रहे होंगे

● आज राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के बीच वार्ता, चीन की चेतावनी के बीच भारत-जापान रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर जोर

● अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की, बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षित परिवहन और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा

● तुकाराम मुंढे के निर्देशों का असर, महाराष्ट्र के स्कूलों से वड़ा पाव और समोसा बाहर, इडली ने ली जगह, बच्चों को छाछ भी दी जा रही

● लखनऊ में एसबीआई अधिकारी ने बैंक अधिकारी पत्नी की हत्या की, घर जाकर बहन को भी मारा, इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

● दिल्ली-एनसीआर में बारिश, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, प्रयागराज में पांच फीट तक पानी भरा, 2000 छात्रों ने छात्रावास छोड़ा, उत्तराखंड में चार लोगों की मौत

● होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा, ट्रंप की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी मार्ग से जा रहे, सिर्फ तीन जहाजों ने ओमानी रास्ता चुना

● सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त, 77,400 के आसपास कारोबार, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी
[20/08, 17:04] +91 94566 47591: *दिल्ली -*

*सुप्रीम कोर्ट ने छात्र आंदोलन मामले में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया-*

1. जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट

2. जस्टिस रवि शंकर झा, पूर्व चीफ जस्टिस, पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट

3. जस्टिस शालिन्दर कौर, पूर्व जज, दिल्ली हाई कोर्ट

4. ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व सीबीआई निदेशक

5. एल आर बिश्नोई, पूर्व डीजीपी, मेघालय