August 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव

पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव

पंजाब19अगस्त26*अबोहर बार एसो. में महिला वकीलों के लिए दो पद आरक्षित, उपप्रधान व ज्वाइंट सचिव पद पर लड़ेंगी चुनाव

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत महिला वकीलों को मिला प्रतिनिधित्व का अधिकार : किरण शर्मा

अबोहर, 19 अगस्त (शर्मा/सोनू) : सुप्रीम कोर्ट द्वारा बार एसोसिएशनों में महिला वकीलों को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देशों के बाद अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव में भी महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ने जा रही है। अबोहर बार एसोसिएशन में महिला वकीलों के लिए दो पदों पर चुनाव का रास्ता साफ हुआ है। महिला अधिवक्ता उपप्रधान और ज्वाइंट सचिव के पद पर चुनाव लड़ेंगी। महिला वकील किरण शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश महिला अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में आगे आने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में महिलाएं लगातार अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं तथा उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों में भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से महिला अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। साथ ही युवा महिला वकीलों को भी नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने भी बार एसोसिएशनों में महिला अधिवक्ताओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अबोहर बार एसोसिएशन में महिला वकीलों के लिए दो महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव का अवसर मिलना महिला अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बार में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर श्रुति भीमवाल, जैसमीन बिश्रोई, सुखबीर कौर, अनिशा नयोल, अभिलाषा, रामनदीप कंबोज, काजल, निशा, ममता, रजनी, शालू, सिमरन सोढी, आभा बाघला, सोनू, नॉर्टी, निधि बेरी, सुनीता, कांता, नेहाश्री, राजनदीप, मधुबाला, काजल शर्मा, श्रुति भीमवाल, अनिता चलाना, सुखदेव कौर किरण शर्मा, अमनदीप, रमनदीप, सुनीता शर्मा व अन्य वकील मौजूद थे।
फोटो : 1, जानकारी देती महिला वकील।

Taza Khabar