लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[18/08, 09:18] +91 81888 99938: CP लखनऊ तरुण गाबा ने कल रात किया औचक निरीक्षण
डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण देखे
जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
[18/08, 11:16] +91 81888 99938: लखनऊ: पार्षदों की नाराजगी पर नगर निगम जोन-2 के जोनल अभियंता शिल्पू राम को हटाया गया।
जोन-2 की जिम्मेदारी नए अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार धीमान को सौंपी गई।
शिल्पू राम को प्रभारी अधिशासी अभियंता (अमृत) और जोन-3 का सहायक अभियंता बनाया गया।
जोन-2 के प्रभारी अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार धीमान को बाढ़ खंड की भी जिम्मेदारी मिली।
कई इंजीनियरों, बाबुओं और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों के जोन बदले गए।
जोन-5 में तैनात प्रीति यादव को प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी बनाया गया।
जोन-3 से सचिन सक्सेना को जोन-3 भेजा गया, जबकि जोन-7 के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रूपेंद्र भास्कर को जोन-7 का JDSO बनाया गया।
नजमी मुजफ्फर को उद्यान एवं ट्रैफिक के साथ बाढ़ खंड की जिम्मेदारी दी गई।
आलोक कुमार श्रीवास्तव को जोन-3 में सहायक अभियंता और नवीन चंद को जोन-7 का प्रभारी अधिशासी अभियंता बनाया गया।
प्रतिमा यादव को जोन-6 में सहायक अभियंता की जिम्मेदारी मिली।
अखिलेश कुमार यादव को जोन-1 के साथ सीएम ग्रिड योजना के जोन-1 और जोन-4 का काम सौंपा गया।
अवर अभियंता विकास सिंह को जोन-3 के साथ जोन-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग में अशफाक और रोहित भारती को बाबू बनाया गया, जबकि आनंद सिन्हा को अधिष्ठान से हटाया गया।
[18/08, 11:20] +91 81888 99938: लखनऊ
बीजेपी विधायक विनोद सिंह की बढ़ी मुश्किलें
यौन शोषण के मामले में पुलिस की जांच तेज
लखनऊ पुलिस मामले में जांच करने में जुटी
पीड़िता का आरोप, MLA विनोद सिंह बना रहे दबाव, ले देकर खतम करवाना चाहते है मामला लेकिन मै पेशेवर नही हूं भाजपा MLA को सजा दिलवा कर रहूंगी…
[18/08, 11:20] +91 81888 99938: अपडेट
लखनऊ में विदेश मंत्रालय के नाम पर हाईजैक!
2 फर्जी अफसर गिरफ्तार, 478 नकली ID कार्ड बरामद
लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर विकास खंड-3 स्थित होटल क्रिस्टेलिया में सोमवार को विदेश मंत्रालय के नाम पर एक घंटे तक हाईड्रामा चला। खुद को विदेश मंत्रालय का अफसर बताने वाले 2 युवकों ने होटल स्टाफ को बंधक बनाकर होटल को हाईजैक कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनव सिंह और शिवम चौहान एक तुर्कमेनिस्तान की महिला की तलाश में होटल पहुंचे थे। आरोपियों ने किराए पर कार ली थी और कार पर “विदेश मंत्रालय” भी लिखवा रखा था।
होटल पहुंचते ही दोनों ने स्टाफ को बंधक बना लिया और अंदर मौजूद अन्य ग्राहकों को भी एक कमरे में कैद कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस के पहुंचने पर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उनके पास से विदेश मंत्रालय के 478 फर्जी ID कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का मकसद क्या था और इन फर्जी ID कार्डों का इस्तेमाल कहां-कहां किया जाना था।
[18/08, 11:21] +91 81888 99938: लखनऊ: पंचायत आरक्षण पर समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में सौंप सकता है।
रिपोर्ट के बाद पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पंचायत चुनाव अप्रैल 2026 में होने थे, लेकिन समय पर नहीं हो सके; प्रधानों का कार्यकाल मई में खत्म होने के बाद उन्हें छह माह के लिए प्रशासक बनाया गया था।
आयोग को 75 जिलों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करनी है; अब तक 22 जिलों का भ्रमण पूरा हो चुका है।
विधानसभा चुनाव के चलते पंचायत चुनाव दिसंबर से पहले कराना मुश्किल माना जा रहा है।
आयोग की रिपोर्ट के बाद दिसंबर में सरकार को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है और इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
हाईकोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी कार्यकाल के दौरान किए गए कथित कार्यों की जांच जारी रह सकती है।
[18/08, 11:21] +91 81888 99938: लखनऊ: लखनऊ मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को NCMC कार्ड से बदलने के लिए 30 दिन की समयसीमा।
30 दिनों में कार्ड नहीं बदला तो गो स्मार्ट कार्ड की वैधता खत्म हो जाएगी।
NCMC कार्ड बिना शुल्क में लिया जा सकेगा।
NCMC से लखनऊ मेट्रो की हर यात्रा पर 10% की छूट मिलेगी।
कार्ड से मेट्रो, बस, पार्किंग और दुकानों पर भी भुगतान किया जा सकेगा।
नया NCMC कार्ड लेने के लिए ₹100 गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।
कार्ड में ₹100 से ₹2,000 तक राशि डाली जा सकेगी।
[18/08, 11:22] +91 81888 99938: लखनऊ-‘GenZ Rising’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन-उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम की घोषणा की।
जंतर-मंतर आंदोलन के नेताओं को लेकर प्रदेशव्यापी Gen-Z महाजुटान यात्रा निकाली जाएगी।
18 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में प्रेस वार्ता होगी।
कार्यक्रम में यात्रा और अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार Gen-Z Rising अभियान युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।
प्रेस वार्ता में आंदोलन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन-उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू की।।

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
गोरखपुर18.08.2026*गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया*
बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा