कौशाम्बी17अगस्त26*60 फरियादियों ने मांगा न्याय मिला 4 को, डीएम एवं एसएसपी ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
*कौशाम्बी।* संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंची जनता मायूस लौट जाती है गांव ब्लॉक स्तर के जिस कर्मचारियों अधिकारियों से गांव की जनता परेशान है और उन सरकारी नुमाइंदों की परेशानी से निजात पाने के लिए समाधान दिवस में न्याय की उम्मीद लेकर गांव की गरीब कमजोर मजबूर लाचार बेसहारा जानता फरियाद करती है लेकिन समाधान दिवस में भी ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल रहा है और कार्यवाही की जिम्मेदारी सिपाही लेखपाल ब्लॉक के अधिकारी को देकर अधिकारी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं जिससे जनता को न्याय नहीं मिल रहा है और समाधान दिया बकवास साबित हो चुका है सोमवार को फिर जिले के तीनों तहसीलों में 60 फरियादी अपनी फरियाद लेकर न्याय की उम्मीद में समाधान दिवस में अधिकारी के सामने पहुंचे थे लेकिन केवल चार फरियादी की समस्या का समाधान हुआ है जबकि समाधान दिवस में पहुंचने वाले तमाम फरियादी ऐसे थे जिनकी समस्याएं लगातार कई महीने और कई साल पुरानी है जिनका समाधान नहीं हुआ है जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील सिराथू में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील मंझनपुर में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 17 अगस्त *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने पूर्णिया जेल, पर्यवेक्षण गृह और किशोर न्याय परिषद का किया औचक निरीक्षण*
बांदा 17 अगस्त 26*आवासीय विद्यालय में दो छात्रो की संदिग्ध परिस्थितियों मौत*
कानपुर नगर17अगस्त26*सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा*