कानपुर देहात17अगस्त2026*डीएलएसए अध्यक्ष के निर्देशन पर सचिव ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण,*
*बंदियों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं, विधिक जानकारी दी; अस्पताल, भोजनालय का भी लिया जायजा*
कानपुर देहात*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्री रविंद्र सिंह के निर्देशन पर डीएलएसए की माननीया सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला कारागार कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया।
*संपूर्ण परिसर का किया बारीकी से अवलोकन*
निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने पूरे कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अनुशासनात्मक एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन पर्यवेक्षण किया। उन्होंने विभिन्न हातों/बैरिकों में पहुंचकर निरुद्ध बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा बैरिकों की स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*चिकित्सालय, एवं भोजनालय का निरीक्षण*
डीएलएसए सचिव ने जिला कारागार स्थित चिकित्सालय, भोजनालय तथा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया।
*बन्दियों की शिकायतों का किया निराकरण*
निरीक्षण के उपरांत डीएलएसए सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी द्वारा कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बंदियों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां प्रदान की गई हैं, एवं बंदियों को जेल मैनुअल के मुताबिक बेहतरीन सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
*अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
सचिव महोदया ने कारागार अधिकारियों को जेल मैनुअल के अनुसार निरुद्ध बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही डीएलएसए की मंशा के अनुरूप बंदियों को समयबद्ध विधिक सहायता एवं कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किए।
*यह रहे उपस्थित*
निरीक्षण के दौरान डीएलएसए के कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कारागार के अधीक्षक धीरज सिन्हा, कारागार चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे निरीक्षणों से बंदियों को विधिक सहायता सुलभ हो रही है तथा कारागार की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।

More Stories
वाराणसी17अगस्त26*साइकिल से घर से निकला नाबालिग बच्चा वाराणसी पुलिस से सकुशल बरामद किया
कौशाम्बी17अगस्त26*60 फरियादियों ने मांगा न्याय मिला 4 को, डीएम एवं एसएसपी ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
जयपुर17अगस्त26* राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सरकारी नौकरी के लिए छोटे भाई को बनाया डमी कैंडिडेट,