August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर:17अगस्त26*17 से 23 अगस्त तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें लिस्ट*

जयपुर:17अगस्त26*17 से 23 अगस्त तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें लिस्ट*

जयपुर:17अगस्त26*17 से 23 अगस्त तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें लिस्ट*

जयपुर*अगस्त का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और अगर आपको बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है. 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों में सभी शहरों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे. कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय हैं, जबकि चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी देशभर में लागू होगी. इस दौरान SBI, HDFC Bank, ICICI Bank समेत दूसरे बैंकों की ब्रांच निर्धारित छुट्टियों पर बंद रहेंगी. हालांकि, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

-19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के चलते अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी पूरे देश के लिए लागू नहीं है. इसलिए अगर आप अगरतला में रहते हैं और बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे 19 अगस्त से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा.

-22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है. बैंकिंग नियमों के तहत देशभर में बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी.

-23 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी यानी शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे.

17 से 23 अगस्त 2026 का शॉर्ट बैंक हॉलिडे कैलेंडर
👉17 अगस्त, सोमवार: बैंक खुले रहेंगे
👉18 अगस्त, मंगलवार: बैंक खुले रहेंगे
👉19 अगस्त, बुधवार: अगरतला में बैंक बंद
👉20 अगस्त, गुरुवार: बैंक खुले रहेंगे
👉21 अगस्त, शुक्रवार: बैंक खुले रहेंगे
👉22 अगस्त, शनिवार: चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद
👉23 अगस्त, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद

Taza Khabar