जयपुर17अगस्त26*राजस्थान मौसम अपडेट 17 अगस्त*
*जयपुर*
*पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में तीव्र होकर अवदाब बना गया है तथा इसके आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगिया पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार की ओर आगे बढ़ने की संभावना है*।
*मानसून ट्रफ लाइन आज भी सामान्य से उत्तर की ओर (फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, पटना व अवदाब) से होकर गुजर रही है।*
*राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश के गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।*
*पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने व शेष भागों में कमजोर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।*
*पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है*।
*हालांकि, बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 20 से 22 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है*।
*मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर*
*भारत मौसम विज्ञान विभाग*

More Stories
बांदा 17 अगस्त 26*आवासीय विद्यालय में दो छात्रो की संदिग्ध परिस्थितियों मौत*
कानपुर नगर17अगस्त26*सीज 398 किलो असुरक्षित हल्दी गायब, तीन के खिलाफ मुकदमा*
वाराणसी17अगस्त26*साइकिल से घर से निकला नाबालिग बच्चा वाराणसी पुलिस से सकुशल बरामद किया