बाड़मेर13अगस्त26* पुरानियो का तला विद्यालय में वृक्षारोपण, उद्यान वाटिका का शुभारंभ*
बाड़मेर: 13 अगस्त ईशरोल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानीयों का तला में राजकीय पशु चिकित्सालय ईशरोल के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिशपाल मान, श्री कृष्ण कुमार भांभू एवं श्री वीरेंद्र कुमार अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भाखर ने विद्यालय परिसर में विभिन्न फूलदार पौधों का पौधारोपण कर विद्यार्थियों के लिए उद्यान वाटिका का शुभारंभ किया।
डॉ. भाखर ने विद्यालय को पौधे एवं गमले भेंट करते हुए विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में विकसित उद्यान वाटिका विद्यार्थियों के लिए प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का माध्यम बनेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिशपाल मान ने विद्यालय के लिए पौधे एवं गमले उपलब्ध करवाने तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग के लिए डॉ. भाखर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जाएंगे। गौरतलब है कि श्री शिशपाल मान सर के अथक प्रयासों से विद्यालय की सुंदरता शिक्षण व्यवस्था के साथ बच्चों के लिए भामाशाहों के सहयोग से पानी की प्याऊ की व्यवस्था ओर अन्य सुविधाओं के लिए ग्रामपंचायत नागरिको के सहयोग से विद्यालय उत्तरोतर प्रगति कर रहा है! सभी ग्राम वासियों ने इस पहल की सराहना की! कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक