बांदा 13 अगस्त 26*केन नदी का कटान बना कालरेखा गांव में घर-आंगन निगल रही नदी*
*ग्रामवासियों ने डीएम से मांगा आवासीय पट्टा, जान-माल का खतरा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा– तहसील पैनाली के *खैरेई में केन नदी का कटान ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
नदी किनारे बसी पूरी बस्ती कटान की चपेट में है। बरसात में हर साल 2-3 मीटर जमीन नदी में समा रही है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी बांदा* को शिकायती पत्र देकर आवासीय पट्टा और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
हर साल गिर रहे हैं। मकान*
ग्रामवासी रामबाबू यादव, शकुन्तला, चम्पा, पूजा, गीता* सहित समस्त ग्रामवासी ने बताया कि उनका गांव केन नदी के किनारे कच्ची मिट्टी पर बसा है। बरसात होते ही नदी के किनारे की मिट्टी धंसकर पानी में चली जाती है।
*कटान के कारण कई मकान नदी में गिर गए थे। *कई साल पहले* कटान में एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है।
आए दिन मवेशी भी नदी में गिरकर मर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें और उनके बच्चों को हर पल जान का खतरा बना रहता है।
पहले भी दी थी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई*
ग्रामवासियों ने बताया कि खतरे को देखते हुए पिछले वर्ष भी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब फिर कटान बढ़ गया है।
पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी परिस्थिति को देखते हुए सभी परिवारों को *नियमानुसार आवासीय पट्टा देकर *आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर अपना जीवन बिता सकें।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो पूरा गांव नदी में समा जाएगा।

More Stories
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,