August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी12अगस्त26*चायल में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा*

कौशाम्बी12अगस्त26*चायल में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा*

कौशाम्बी12अगस्त26*चायल में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा*

*तिल्हापुर मोड़*। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चायल कस्बा बुधवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे कस्बे में राष्ट्रप्रेम की अलख जगा दी। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे—यात्रा का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मुख्य अतिथि चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा केंद्रीय कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई चायल ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
रास्तेभर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में युवाओं से लेकर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
यात्रा में चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल के साथ पवन पाल, गोलू पाल, मनोज केसरवानी, रतन केसरवानी, विनीता गुप्ता, नितिन पासी, रमेश पटेल, नन्हे तिवारी, उमाकांत पाण्डेय, सुषमा साहू, चक्रेश मिश्रा, सोमदत्त मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, सुभाष सिंह, अश्वनी तिवारी, अरविंद तिवारी, लवकुश, विमल त्रिपाठी, जयसिंह और तिलक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पर पहुंचकर लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता व सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए चायल में देशभक्ति की एक अलग ही तस्वीर पेश की।

Taza Khabar