🆕️ उत्तराखंड ब्रेकिंग….
देहरादून12अगस्त26*नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*
देहरादून*उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाली दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*
प्रदेश में प्रस्तावित 78 किलोमीटर रेल ट्रैक के फील्ड सर्वे का काम शुरू हो गया है।
इस परियोजना के सर्वे के लिए उत्तराखंड सरकार ने करीब 7.5 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है, जिसमें से पहली किस्त के तौर पर 2.28 करोड़ रुपये NCRTC को जारी किए जा चुके हैं। सर्वे के दौरान फील्ड निरीक्षण के साथ-साथ मृदा परीक्षण, जमीन और यूटिलिटी से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी।
प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 150 किलोमीटर बताई गई है। इसमें लगभग 72 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश और 78 किमी हिस्सा उत्तराखंड में होगा।
प्रस्तावित रूट मेरठ → सकौती → खतौली → मुजफ्फरनगर → पुरकाजी → रुड़की → भगवानपुर → हरिद्वार → ऋषिकेश तक जाने की योजना है। ऋषिकेश में अंतिम स्टेशन लक्ष्मण झूला के आसपास प्रस्तावित किया गया है।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।