लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
लखीमपुर खीरी*
उचौलिया गुरुद्वारा के पास देर रात कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई। बस में करीब 75 कांवड़िये सवार थे, जो सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि करीब 20 कांवड़िये घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने रात में ही घायलों को पसगवां और गंभीर घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल भेजा।
हादसे के बाद कांवड़ियों ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि महिला और पुरुष कांवड़िये सकुशल बिहार पहुंच सकें
More Stories
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* भाकियू (तोमर) की महापंचायत में किसानों की हुंकार, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेताया,,,