August 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

*जिलाधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*

*आंगनवाड़ी केंद्रों और पुष्टाहार वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर*

सुलतानपुर /जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रमरोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर पंजीकृत लाभाथिर्यों के पोषण ट्रैकर पर वजन फीड किए जाने की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वजन फीड किये जाने हेतु समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में प्रसवपूर्व महिलाओं की चौथी जांच जनपद में 81.75 प्रतिशत पूर्ण कराई गयी है,सैम बच्चों का फालोअप ई-कवच पोर्टल पर 65 प्रतिशत भरा गया है 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन 99.68 प्रतिशत, भरा गया है जिसमें 1528 सैम एवं 3487 मैम बच्चे चिन्हित किये गये है। आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा 98.61 प्रतिशत लाभार्थिओं का गृह भ्रमण पूरा किया गया।
जनपद में फेस कैप्चर के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण 88.81 प्रतिशत हुआ पाया गया जिसमें बाल विकास परियोजना पी0पी0 कमैचा सबसे कम 72.51 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी द्वारा चेतावनी देते हुये निर्देशित किया गया कि इसका सुधार आागामी बैठक से पूर्व कर लिया जाय इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद की प्रगति 38.82 प्रतिशत पाये जाने पर जिलााधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अगली बैठक तक 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये आंगनवाडी केन्द्रो पर हाटकुक्ड मील वितरण की गुणवत्ता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यापक स्तर पर निरीक्षण कराने व गुणवत्ता की जांच एवं सभी अधिकारी बच्चें के साथ खाना खाये तथा बच्चों का फीडबैक तैयार कर प्रस्तुत करें।
48 आंगनवाडी केन्द्रो पर बर्तन उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को कमेटी बनाकर आगामी बैठक से पूर्व बर्तन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान किये गये। 37 आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण अपूर्ण पाये गये जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में सभी भवन पूर्ण कराते हुए फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जलजीवन मिशन द्वारा 845 केन्द्रो पर जल की आपूर्ति नही कराई जा रही है जिसे शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये 252 आंगनवाडी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन नही है, जिसमें 41 आंगनवाडी केन्द्रो का आगणन विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा शेष केन्द्रो का आगणन एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद में माह जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक चलने वाले सम्भव 6.0 की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि प्रदेश रैंकिग में जनपद 10 वें स्थान पर है सैम बच्चों का फालोअप गर्भवती महिलाओं की चौथी जांच एवं वजन तथा सैम बच्चों के ई-कवच पोर्टल पर फालोअप एवं 6 दवाओं के वितरण में लक्ष्य पूरा नही हुआ है जिसे पूरा करने के निर्देश प्रदान किये गये !!

Taza Khabar