औरैया 08 फरवरी *जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई टली*
*अब 14 फरवरी को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई*
*औरैया।* गत 1 फरवरी से जेल में निरुद्ध जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अब उनकी याचिका पर 14 फरवरी को सुनवाई होगी। यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया है कि विभिन्न मामलों में गत एक फरवरी 2022 से जेल में निरूद्ध जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह की जमानत याचिका पर 8 फरवरी मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन उक्त मामले में पुलिस द्वारा एक धारा 07 क्रिमिनल लॉ की और बढ़ोतरी किए जाने से बचाव पक्ष को आज की याचिका नोट प्रेस करनी पड़ी है, वहीं नई याचिका डाली गई है। जिस पर सत्र न्यायालय में 14 फरवरी को सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया है कि इसी मामले से संबंधित रंगदारी मामले में वांछित एक और आरोपी सूरज सिंह राजावत उर्फ अनुराग पुत्र दलबीर सिंह निवासी बरमूपुर औरैया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है, और जमानत याचिका भी प्रस्तुत की है, किंतु सीजीएम जीवक कुमार सिंह ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

More Stories
जयपुर22अगस्त26*बॉलीवुड ग्लैम सीजन 5′ का पोस्टर लॉन्च; 30 तारीख को होगा ग्रैंड फिनाले**
रीवा22अगस्त26*रीवा में बीहर का कहर: विधायक बंगले में घुसा पानी, सुशासन पर उठे सवाल
पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 सितम्बर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*