किराने की दुकान में लगी आग,नगदी सहित समान जलकर राख
फफूंद,औरैया। कस्बा के दिबियापुर रोड पर महाविद्यालय के निकट एक किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने जब रात में देखा तो शोर मचाया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे 20 हजार रुपये व फ्रीजर सहित किराने का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव गमनामऊ अटा निवासी श्याम किशोर फफूंद कस्बा के दिबियापुर रोड पर स्थित राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के पास में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। इसी मकान के अगले हिस्से में किराना की दुकान है। रात में दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे 20 हजार रुपये व सामान जलकर राख हो गया।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,